Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   14 cow shelters receive grant funds totaling Rs 98.50 lakh; MLA distributes cheques

Charkhi Dadri News: 14 गोशालाओं को 98.50 लाख रुपये की मिली अनुदान राशि, विधायक ने बांटे चेक

Fri, 13 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
14 cow shelters receive grant funds totaling Rs 98.50 lakh; MLA distributes cheques
गोशालाओं के लिए अनुदान के चेक देते विधायक सुनील सांगवान।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने वीरवार को कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र की 12 व बाढड़ा की दो गोशालाओं को 98 लाख 50 हजार 109 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

यह राशि गोशालाओं में गोवंश के रखरखाव, चारे व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रदान की गई है। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश के रखरखाव और गोशालाओं की व्यवस्थाओं में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि गोशालाएं बेसहारा और निराश्रित गोवंश की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके संचालन में समाज के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान सराहनीय है। सरकार की ओर से दिया जा रहा अनुदान गोशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

इन गोशालाओं को मिली अनुदान राशि

विधानसभा क्षेत्र की कृष्ण गोशाला चरखी दादरी (अनाज मंडी के पास) को 17,88,915 रुपये, कृष्ण सेवा दल चरखी दादरी को 11,61,525 रुपये, बाबा हरिदास गोशाला रानीला को 10,21,370 रुपये, आदर्श नंदीशाला अटेला कलां को 7,38,852 रुपये, बाबा न्याराम दास सोशल वेलफेयर सोसायटी चंपापुरी को 7,23,953 रुपये, बाबा मुंगीपा गोशाला सेवा समिति शीशवाला को 7,12,917 रुपये और सिद्ध बाबा मस्तनाथ गोशाला कपूरी की पहाड़ी को 6,61,600 रुपये की अनुदान राशि दी गई।

इसी प्रकार केशव गोशाला अचीना को 5,85,453 रुपये, कृष्ण गोशाला फोगाट को 5,62,278 रुपये, यदुवंशी पीड़ित पशु सेवा गोशाला समिति भागेश्वरी को 5,44,068 रुपये, कृष्ण गोशाला घिकाड़ा को 5,26,411 रुपये, बाबा जमुना गिरी गो सेवा समिति छपार को 4,52,471 रुपये, गोपाल गोशाला रामपुरा को 2,52,170 रुपये और हरे कृष्णा गो सेवा समिति घिकाड़ा को 1,18,126 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed