{"_id":"684ae5827506c9c5e802444b","slug":"video-district-level-badminton-competition-held-at-hira-indoor-stadium-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: हीरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: हीरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा
शहर स्थित हीरा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के तहत वीरवार को रोचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-19 आयुवर्ग के एकल मुकाबले में विश्वेश ने प्रशांत को 15-6, 7-15 व 15-11 से मात दी। इसी वर्ग में सूर्यांश ने रितेश को 12-15, 15-12 व 15-10 से हराया। एक अन्य मुकाबले में अनिकेत ने रिहान को 15-12, 10-15 व 15-14 से मात दी।
एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि अंडर-17 आयुवर्ग में आरव ने अनुज को 11-15, 15-8 व 15-13 से हराया। इसी प्रकार मयंक ने विकास को 13-15, 15-11 व 15-9 से मात दी। अंडर-17 आयुवर्ग के मिश्रित वर्ग में विकास व मनीत की जोड़ी ने हेमन व मनन को 15-12 व 15-14 से मात दी। इसी प्रकार, अंडर-19 ब्वायज डबल मुकाबले में भीष्म व पार्थ की जोड़ी ने आरव व विश्वेश को 15-9 व 15-7 से मात दी। मनीत व जयदीप ने हेमन व रितेश को 15-4 व 15-5 से मात दी। अयान व दीपांशु ने शुभम व प्रशांत को 15-10, 13-15 व 15-9 से शिकस्त दी।
इसी प्रकार, मैन सिंगल मुकाबलों में अयान ने विनित को 15-13 व 15-6 से हराया। ईशान ने भीष्म को 15-9 व 15-14 से मात दी। 35 प्लस डबल मैन मुकाबलों में डॉ. रवि सहरावत व डॉ. देवेंद्र की जोड़ी ने मुकेश व विकास को 15-13 व 15-14 से हराया। संदीप सांगवान व डॉ. विनय ने मनीष व दिनेश को कडे मुकाबले में 15-13 व 15-10 से हराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।