{"_id":"68a976f180a8428a4408a926","slug":"video-bike-of-a-young-man-returning-from-the-dham-in-charkhi-dadri-lost-balance-and-he-died-on-the-spot-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में धाम से लौट रहे युवक की बाइक का बिगड़ा संतुलन, मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में धाम से लौट रहे युवक की बाइक का बिगड़ा संतुलन, मौके पर ही तोड़ा दम
हिंदोखला धाम पर आयोजित मेला से लौट रहे कारीरूपा गांव निवासी युवक की बाइक का बाढड़ा-ढिगावा रोड पर संतुलन बिगड़ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहित उर्फ मोनी (22) की मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। उसके बड़े भाई निट्टू सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
पुलिस को दिए बयान में कारीरूपा निवासी निट्टू सिंह ने बताया कि वो चार भाई थे और मोनी में सबसे छोटा था। शुक्रवार को वो बाइक लेकर हिंदोखला धाम पर आयोजित मेला में गया था। देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि मोहित उर्फ मोनी का बाढड़ा-ढिगावा रोड पर एक्सीडेंट हो गया है और उसे ज्यादा चोटें लगी हैं।
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और जोनी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शनिवार को कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र दांगी ने बताया कि हादसा बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर इत्त्फाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।