Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Air quality in Dadri improves; AQI drops from 337 to 196

Charkhi Dadri News: दादरी की हवा में आया सुधार, एक्यूआई 337 से गिरकर 196 पर पहुंचा

Sat, 14 Nov 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Air quality in Dadri improves; AQI drops from 337 to 196
चरखी दादरी। लगातार आठ दिनों तक रेड जोन में रहने के बाद दादरी की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। वीरवार को 337 दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को घटकर 196 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इस गिरावट के साथ ही शहर की हवा रेड जोन से बाहर निकलकर मध्यम श्रेणी में आ गई है। प्रशासन की सख्ती और नगर परिषद द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाने से यह सुधार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शहर और आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ था। सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध और स्मॉग की मोटी परत दिखाई दे रही थी। धूल और धुएं के कणों के कारण दृश्यता भी प्रभावित हो रही थी। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों के लिए प्रदूषित हवा परेशानी का कारण बनी हुई थी। आसमान में कई दिनों से छाई स्मॉग की चादर भी काफी हद तक छंट गई है। इससे आम लोगों के साथ-साथ सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों ने भी राहत महसूस की है। हालांकि, पचनंद चौक व महेंद्रगढ़ चूंगी के पास कचरे में कई जगहों पर आग लगाई गई है, जिनसे धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।

प्रशासन की सख्ती और उपाय : प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से सख्ती बढ़ाई गई है। नगर परिषद ने भी शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाना शुरू किया। इसका उद्देश्य सड़कों पर जमा धूल के कणों को हवा में उड़ने से रोकना था। इसके अलावा, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को भी सक्रिय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed