{"_id":"699d84e257b50428b206c7f1","slug":"murder-of-retired-airman-maharam-in-rewari-accused-nitin-who-bought-the-jewellery-arrested-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम की हत्या: गहने खरीदने वाला आरोपी नितिन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम की हत्या: गहने खरीदने वाला आरोपी नितिन गिरफ्तार
रेवाड़ी पुलिस ने गांव बास बिटौड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम (60) की हत्या के मामले में गहने खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मायण निवासी नितिन है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी विशाल व साहिल ने बताया कि चोरी किए अन्य जेवरात उन्होंने गांव मायण निवासी नितिन को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की अंगूठी, 229 सिक्के, वारदात में प्रयोग किया गया पेचकस, एक बाइक व मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 3 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बास बिटौड़ी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त उनके परिजनों से करवाई तो शव की पहचान महाराम के रूप में हुई। मौके पर सीन ऑ क्राइम टीम को बुलाया गया था। मृतक की पत्नी मंगेशा व बेटे ने पुलिस को बताया था कि महाराम शराब पीने का आदि थे। वह एलर्जी रोग से पीड़ित थे। उन्होंने महाराम की मौत अधिक शराब पीने से होने का अनुमान लगाया था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महाराम की मौत चोटों के कारण हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।