फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Congress to hold statewide march on October 8

हरियाणा कांग्रेस का एलान: 8 अक्टूबर को सभी जिलों में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च, क्या बोले पार्टी प्रभारी?

Sun, 04 Oct 2026 05:48 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2026 05:48 PM IST
सार

कांग्रेस इस मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी साथ जोड़ेगी। मार्च की तैयारियों के लिए 6 अक्तूबर को जिला स्तर पर इंडिया गठबंधन के दलों की संयुक्त बैठक होगी।

विज्ञापन
Haryana Congress to hold statewide march on October 8
कांग्रेस का हरियाणा में मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर 8 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकालने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम 2 से 8 अक्तूबर तक चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ का हिस्सा होगा। कांग्रेस इस मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी साथ जोड़ेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के अनुसार, 30 सितंबर को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूचियों और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद इन मुद्दों को लेकर एक सप्ताह तक जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मार्च की तैयारियों के लिए 6 अक्तूबर को जिला स्तर पर इंडिया गठबंधन के दलों की संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। 7 अक्तूबर को ब्लॉक स्तर पर भी सहयोगी दलों के साथ तैयारी बैठकें होंगी। इनमें मार्च के मार्ग, समय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आपसी समन्वय को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर मार्च निकाला जाएगा। इसका समापन डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतिमा या जिला उपायुक्त कार्यालय पर करने का विकल्प रखा गया है। निर्धारित स्थल पर राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया जाएगा।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रदेश स्तरीय नेताओं से बातचीत हो चुकी है। अंतिम रणनीति के लिए 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गठबंधन दलों की बैठक होगी।

 कांग्रेस ने जिलों में समन्वय के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं। ये पर्यवेक्षक 6 और 7 अक्तूबर की बैठकों तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस में समन्वय करेंगे और 8 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले मार्च का नेतृत्व भी करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि अभियान के जरिए मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed