{"_id":"699c88ca854e4a32b30ce3c2","slug":"video-passenger-assaulted-passenger-train-goes-viral-beaten-with-belt-patna-news-c-1-1-noi1474-3985736-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना-झाझा पैसेंजर ट्रेन में युवक की बेल्ट से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना-झाझा पैसेंजर ट्रेन में युवक की बेल्ट से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल
पटना–झाझा पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।
सामान रखने को लेकर हुआ था विवाद
पीड़ित छोटू कुमार ने बताया कि वह लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में ‘99 मॉल’ चलाते हैं। उनके अनुसार, वह मॉल का सामान लेकर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामान रखने को लेकर कुछ यात्रियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ यात्रियों ने उनका सामान बोगी में फेंक दिया।
खुसरूपुर स्टेशन पर बदमाशों ने किया हमला
छोटू कुमार का कहना है कि विवाद बढ़ने पर रेलवे जीआरपी मौके पर पहुंची और उन्हें दूसरी ट्रेन से जाने की सलाह दी। इसके बाद वह झाझा पैसेंजर ट्रेन में सामान रखकर यात्रा करने लगे। आरोप है कि खुसरूपुर स्टेशन पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाश ट्रेन में चढ़ गए और बेल्ट से उनकी पिटाई शुरू कर दी।
करौटा स्टेशन पर फरार हो गए आरोपी
चलती ट्रेन में काफी देर तक मारपीट होने से अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि आरोपी करौटा स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी सोने की चेन और नकदी भी छीन ली। उन्होंने बड़हिया स्टेशन पर मामले की शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।