{"_id":"698dc92bf4410e80ea0e40c0","slug":"a-young-woman-died-after-an-alleged-drunk-policeman-s-car-hit-an-e-rickshaw-in-ambala-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में कथित नशे में पुलिसकर्मी की कार से युवती की मौत, ई-रिक्शा को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में कथित नशे में पुलिसकर्मी की कार से युवती की मौत, ई-रिक्शा को मारी टक्कर
अंबाला में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कथित तौर पर नशे में धुत एक पुलिस अधिकारी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार 25 साल की निकिता सड़क पर गिर गई और कार के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 8:30 बजे काली पलटन ब्रिज के पास अंबाला छावनी इलाके में हुआ। पीड़िता निकिता गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं और दिल्ली से परिवार से मिलने अंबाला आ रही थीं। उनके भाई हर्ष के साथ वे ई-रिक्शा में सवार थीं। ई-रिक्शा चालक रविंदर सिंह ने बताया कि अंबाला छावनी से चार यात्रियों के साथ शहर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से निकिता सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें कुचलकर निकल गई। परिजनों का आरोप है कि कार चला रहे पुलिस हेड कांस्टेबल अमित नशे में थे। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।