{"_id":"6a97e22a2a926fc7bd0759df","slug":"abhay-chautala-s-big-statement-on-syl-dispute-said-if-government-is-formed-we-will-close-the-roads-of-punja-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"SYL विवाद पर अभय चौटाला का बड़ा बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL विवाद पर अभय चौटाला का बड़ा बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 PM IST
Link Copied
इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में इनेलो की सरकार बनती है तो पार्टी पंजाब के रास्ते बंद कर देगी, ताकि पंजाब को हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल पानी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा सके। अभय चौटाला ने एसवाईएल के मुद्दे को हरियाणा के हितों से जुड़ा बताते हुए कहा कि प्रदेश को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। उन्होंने इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने एसवाईएल के पानी के मुद्दे पर हरियाणा के हितों के साथ न्याय नहीं किया। अभय चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और हरियाणा के हिस्से का पानी हासिल करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। इस दौरान अभय चौटाला ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को इनेलो में शामिल होने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के हितों के लिए काम करना चाहते हैं तो उन्हें इनेलो के साथ आना चाहिए। एसवाईएल नहर का मुद्दा हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से राजनीतिक और कानूनी विवाद का विषय रहा है। अभय चौटाला के ताजा बयान से इस मुद्दे पर हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर सियासी बहस तेज होने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।