Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Woman gives birth on a bed in the maternity ward of the Bhiwani District Civil Hospital; newborn dies.
{"_id":"6ad33e3eab985ed68f05c7b2","slug":"video-woman-gives-birth-on-a-bed-in-the-maternity-ward-of-the-bhiwani-district-civil-hospital-newborn-dies-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी जिला नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड पर बेड पर महिला की डिलीवरी, नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी जिला नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड पर बेड पर महिला की डिलीवरी, नवजात की मौत
जिला नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में एक गर्भवती के बेड पर बच्चा को जन्म देने और समय पर उपचार नहीं मिलने पर नवजात की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने डॉयल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की वहीं मृतक के पिता बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप ने चिकित्सक पर नवजात की हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं महिला चिकित्सक नहीं होने का भी आरोप लगाया है, जबकि डिलीवरी के बाद मौके पर पुरुष चिकित्सक मौजूद था।
बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी तीन बेटियां है। चौथा बच्चे की डिलीवरी के लिए पत्नी को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी को जच्चा-बच्चा वार्ड में दर्द तेज हो गया। वहां मौजूद पुरुष चिकित्सक से कहा कि डिलीवरी होने वाली है तो चिकित्सक ने कहा कि एक माह बाद डिलीवरी होगी अभी बच्चा नहीं होगा।
परिजनों के ज्यादा दबाव देने पर चिकित्सक ने प्राइवेट रंगीन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिख दिया। इसी दौरान महिला ने बेड पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद अफरा तफरी मची तो बच्चे की सांसे नहीं चल रही थी। कुलदीप का आरोप है कि अगर उसकी पत्नी की समय रहते लेबर रुम में नियमित तरीके से डिलीवरी कराई जाती तो उसका बच्चा बच सकता था।
लेकिन चिकित्सक की लापरवाही से नवजात की जान गई है। संबंधित पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर इसकी नैकलीजेंसी बोर्ड से जांच की प्रक्रिया शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।