{"_id":"69fc61618a5283cf010c7e97","slug":"video-the-samyukt-kisan-morcha-staged-a-sit-in-outside-the-new-grain-market-office-in-bhiwani-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा ने नई अनाज मंडी मार्केट कार्यालय के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा ने नई अनाज मंडी मार्केट कार्यालय के बाहर दिया धरना
संयुक्त किसान मोर्चा ने वीरवार को भिवानी की नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना दिया। किसानों की मांग की है कि उनके खरीदे गए गेहूं का शीघ्र भुगतान किया जाए व खरीदे गये गेहूं का उठान भी शीघ्र किया जाए।
किसान नेता शेर सिंह, रामफल देशवाल व संतोष देशवाल ने कहा कि पहले तो सरसों व गेहूं की खरीद को लेकर राज्य सरकार ने गैर जरूरी शर्तें थोप दी और बड़ी मुश्किल से किसानों ने अनेक बाधाएं पार करके अपनी फसल को बेच दिया है, उसका समय पर उठान भी नहीं हुआ तथा जिसका उठान हो चुका है, उसका भुगतान भी नहीं हुआ है। परंतु उठान होने के बाद भी आज तक किसानों के खाते में उनकी बिक्री का पैसा नहीं आया है। उठान नहीं होने के कारण गेहूं व सरसों बेमौसमी बारिश से भीग कर आढ़तियों व किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने राज्य सरकार को आगाह किया है कि यदि किसानों की फसल का शीघ्र भुगतान नहीं हुआ और खरीदे गये गेहूं का उठान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों का घेराव करने पर मजबूर होंगे। उसके बाद किसानों ने मार्केट कमेटी की उच्च अधिकारी ज्योति धनखड़ को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।