{"_id":"6ae4892c3334ec61e6001e63","slug":"video-rs-189-crore-windfall-for-125-asian-and-para-asian-athletes-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशियन और पैरा एशियन के 125 खिलाड़ियों पर 189 करोड़ की धन वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन और पैरा एशियन के 125 खिलाड़ियों पर 189 करोड़ की धन वर्षा
भिवानी। एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों पर दीवाली से पहले 189 करोड़ की धन वर्षा हुई। भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने हाथों से खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए वहीं खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहन के लिए हरियाणा सरकार की नई खेल नीति का नतीजा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी मिनी क्यूबा, खेल हब के साथ धार्मिक नगरी छोटी काशी भी है। ऐसे में यहां से तैयार होने वाले खिलाड़ियों के पीछे परिवार और खेल प्रशिक्षकों की कड़ी तपस्या और मेहनत है। इसलिए हरियाणा सरकार खेलों में एक माह के भीतर खिलाड़ियों को कैश अवार्ड राशि उपलबध करा रही है। खेलों का बजट भी हरियाणा सरकार ने बढ़ाया है। वहीं कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौत्तम, कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के अलावा सांसद चौधरी धर्मबीर सहित बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के अलावा कुश्ती और मुक्केबाजी के भी मुकाबले कराए गए। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।