{"_id":"6ae4fe8ce9cb21dff20d2fe3","slug":"respect-inspires-me-to-do-better-priya-ghanghas-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159426-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान से मिली और बेहतर करने की प्रेरणा: प्रिया घणघस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान से मिली और बेहतर करने की प्रेरणा: प्रिया घणघस
Sat, 31 Oct 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
इस विशेष अवसर पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए मुक्केबाज प्रिया घणघस, मनीषा और सुमित ने अपने अनुभव बताए। मुक्केबाज प्रिया घणघस ने कहा कि यह पल हमारे लिए बेहद गर्व का है। जब देश के लिए पदक जीतने के बाद अपने ही प्रदेश में इतना बड़ा सम्मान मिलता है, तो आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
सरकार द्वारा खिलाड़ियों को मिल रहा समर्थन सराहनीय है। कबड्डी खिलाड़ी मनीषा ने कहा कि भीम स्टेडियम में मिला यह सम्मान और खेल प्रेमियों का आशीर्वाद हमारे संघर्षों को सार्थक बनाता है। हमारा लक्ष्य आनी वाली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश के लिए और अधिक स्वर्ण पदक जीतना है। संवाद