Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Punjab women's team wins circle-style kabaddi

Bhiwani News: पंजाब की महिला टीम ने जीती सर्कल कबड्डी, पहलवान प्रत्यक्ष ने कुश्ती में हैप्पी बामला को दी पटखनी

Sat, 31 Oct 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 31 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Punjab women's team wins circle-style kabaddi
​भिवानी के भीम स्टेडियम में हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित एशियाई एवं पैरा एशियाई खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान वेटरन महिला और पुरुषों की दौड़, पंजाब एवं हरियाणा की महिला खिलाड़ियों के बीच सर्कल कबड्डी, कुश्ती और बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए गए। मुख्यमंत्री और सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा की महिला खिलाड़ियों के बीच सर्कल कबड्डी मैच में टॉस करवाया। इस दौरान सांसद के सुपुत्र मोहित चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन

- कुश्ती मुकाबला- पहलवान प्रत्यक्ष ने हासिल की शानदार जीत
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के सामने अखाड़े में कुश्ती का बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मैदान में पहुंचकर दोनों पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कुश्ती में पहलवान प्रत्यक्ष ने अपनी बेहतरीन तकनीक का परिचय देते हुए हैप्पी बामला को पटकनी देकर जीत हासिल की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहते हुए धर्मसेना की तरफ से दोनों पहलवानों को बाइक प्रदान कर उनका हौंसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------
सर्कल कबड्डी (महिला वर्ग) पंजाब टीम बनी विजेता
पंजाब और हरियाणा की महिला टीमों के बीच हुआ सर्कल कबड्डी मुकाबला युवाओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना। मुख्यमंत्री ने टॉस करवाकर इस मैच का औपचारिक शुभारंभ किया। मैच में पंजाब की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।


महिला सशक्तिकरण और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए धर्मसेना की ओर से दोनों टीमों की सभी महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।


सांसद की धर्मपत्नी मंजू देवी और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने 5 किलोमीटर की वेटरन महिला और पुरुषों की दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने अपने वर्ग में एक दूसरे को पछाड़ने के लिए पसीना बहाया वहीं दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

पांच किलोमीटर रेस के महिला वर्ग में सोनिया यादव, डाइट प्रिंसिपल गुरुग्राम ने 24.10 मिनट में प्रथम, सुनीता कैथल ने 26.15 मिनट में द्वितीय, भिवानी महेंद्रगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की बेटी सोनिया ने 27.19 मिनट में तृतीय स्थान, प्रोमिला भिवानी ने 28.12 मिनट में चौथा स्थान और कविता दांगी भिवानी ने 33.12 मिनट में पांचवा स्थान लिया। दौड़ में प्रदेश भर से 28 महिलाओं ने भाग लिया था।

पांच किलोमीटर रेस के पुरुष वर्ग में अजीत भिवानी ने 19.02 मिनट में प्रथम, जयबीर महेंद्रगढ़ ने 19.45 मिनट में द्वितीय, प्रेमजीत हिसार ने 20.23 मिनट में तृतीय स्थान, हरपाल हिसार ने 21.32 मिनट में चौथा स्थान और रामस्वरूप फतेहाबाद ने 21.46 मिनट में पांचवा स्थान लिया। दौड़ प्रतियोगिता में 35 पुरुषों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed