Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A group of 140 students departs for a Jaisalmer adventure and nature study camp

Bhiwani News: जैसलमेर एडवेंचर एवं नेचर स्टडी कैंप के लिए 140 विद्यार्थियों का दल रवाना

Sat, 31 Oct 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 31 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A group of 140 students departs for a Jaisalmer adventure and nature study camp
भिवानी। जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा द्वारा पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एडवेंचर एवं नेचर स्टडी कैंप के लिए 140 विद्यार्थियों का दल शुक्रवार को जैसलमेर के लिए रवाना हुआ। यह कैंप हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिला परियोजना संयोजक शिव कुमार ने विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कैंप 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होगा। यूथ एंड इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ के जिला समन्वयक कमल शर्मा ने बताया कि जिले के 14 पीएमश्री विद्यालयों से कुल 140 विद्यार्थी इस कैंप में भाग ले रहे हैं। इनमें 96 छात्राएं एवं 44 छात्र शामिल हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा, देखरेख एवं समन्वय के लिए 10 एस्कॉर्ट अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है, जिनमें छह पुरुष अध्यापक एवं चार महिला अध्यापिकाएं शामिल हैं। ये अध्यापक कैंप के दौरान विद्यार्थियों के साथ रहेंगे तथा उनकी सुरक्षित यात्रा एवं वापसी सुनिश्चित करेंगे। जिला परियोजना संयोजक शिव कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब आने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने, साहसिक गतिविधियों में भाग लेने तथा आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। प्राचार्य एवं जिला सहायक परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा भिवानी विवेक अदलखा ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी एस्कॉर्ट अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने और विद्यार्थियों की नियमित निगरानी रखने पर जोर दिया। कैंप के लिए आनंद कुमार, प्राचार्य पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बवानीखेड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोंट के भौतिकी प्रवक्ता नरेंद्र को विद्यार्थियों की सुरक्षित रवानगी तथा कैंप संबंधी व्यवस्थाओं के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed