Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Raksha Bandhan celebrated in Bhiwani by tying 'Raksha Sutra' to plants; pledge taken to conserve plants.
{"_id":"6a9156b37ebca4f97909dd58","slug":"video-raksha-bandhan-celebrated-in-bhiwani-by-tying-raksha-sutra-to-plants-pledge-taken-to-conserve-plants-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पौधों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, पौधों के संरक्षण की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पौधों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, पौधों के संरक्षण की ली शपथ
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पिछले करीब 10 वर्षो से काम कर रहीं संस्था प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन ने पिछले वर्षो की भाँति इस वर्ष भी अपने सदस्यों के साथ मिलकर मुक्तिधाम सहित लोहारू के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर संगठन द्वारा लगाए गए पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया और उनके संरक्षण की शपथ ली। संगठन के संस्थापक मास्टर पवन स्वामी, डॉक्टर उमेद जांगिड और पार्षद अजय शर्मा ने बताया कि कि उनके संगठन द्वारा पिछले करीब 10 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए रक्षाबंधन पर्व पर पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का अनोखा अभियान चलाया जा रहा है l उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं उसी प्रकार हमारा भी दायित्व बनता है कि उनके संरक्षण के लिए प्रयास करें । उन्होंने बताया कि उनके संगठन द्वारा चलाए जा रहे रक्षासूत्र अभियान को पहचान मिलने लगी है और हरियाणा सरकार भी इसी तर्ज पर वृक्षाबन्धन कार्यक्रम को चला कर पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आमजन को प्रेरित कर रही है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।