फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Amidst chants and cheers, the procession of Goddess Kali—led by Mahant Ramakantpuri—made its way to the Ganga ghat, where the deity was given a ritual bath.

VIDEO: महंत रमाकांतपुरी जयकारों के बीच निकली मां काली की शोभायात्रा, गंगा घाट पर कराया स्नान।

Wed, 21 Oct 2026 08:29 AM IST
Neeraj Kumar नीरज कुमाार
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:29 AM IST
Amidst chants and cheers, the procession of Goddess Kali—led by Mahant Ramakantpuri—made its way to the Ganga ghat, where the deity was given a ritual bath.
कासगंज। शहर की शांतापुरी कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में मंगलवार सुबह हवन-यज्ञ के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मां काली का विशेष शृंगार कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, डीजे की धुन और भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे रास्ते आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यात्रा का शुभारंभ मां काली मंदिर के महंत रमाकांतपुरी ने मां की आरती उतारकर किया। इसके बाद यात्रा काली मंदिर से शुरू होकर मालगोदाम रोड, नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी और सोरों गेट से गुजरते हुए कछला गंगा घाट पहुंची। यहां मां काली को विधि-विधान के साथ स्नान कराया गया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। मार्ग में जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा और माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा मां काली शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान काली अखाड़ा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। धार्मिक उल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामूहिक सहभागिता ने इस आयोजन को खास बना दिया। इस मौके पर भाकियू आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार आजाद, त्रिमल सिंह, भोमिया जैन, सोमानी, गोविंद, अरविंद, भोला वाष्र्णेय, हर्षित गर्ग, शिवम सक्सेना, कुलदीप यादव, पंकज यादव, राजेश यादव, कृष्णापुरी, रघुपुरी, मोहित शुक्ला, दुष्यंत सहित बड़ी संख्या में महिला भी मौजूद रहीं। गंगा घाट से वापस मंदिर पहुंचने के बाद महंत रमाकांतपुरी ने पुरानी परंपराओं के अनुसार मां काली को कढ़ी-चावल का भोग अर्पित किया। शाम को श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर के धारी पूरवा रामलीला मैदान में सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल

21 Oct 2026

Meerut: रावण के ससुराल मौरीपाड़े की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने करतबों के साथ किया मंचन, दर्शकों की रही भारी भीड़

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मध्य गंग नगर में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मखदुमपुर कॉलोनी में धूमधाम से निकाली गई मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा

21 Oct 2026

हिन्दू नेशनल कॉलेज में रावण दहन के लिए उमड़ी भीड़, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

21 Oct 2026
विज्ञापन

देहरादून: परेड मैदान में ऐसे हुआ लंका दहन

21 Oct 2026

ऋषिकेश: शॉर्ट सर्किट से जले पुतलों के बाद बच्चों के 40 रुपये के रावण ने बटोरी वाहवाही

21 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: परेड में आतिशबाजी के बाद दहन किया गया रावण का पुतला, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

21 Oct 2026

कानपुर: साकेत नगर में मेघनाथ और रावण का पुतला दहन किया गया

21 Oct 2026

देहरादून: परेड ग्राउंड में पूरा नहीं जल पाया रावण का पुतला, सभी 10 चेहरे और हाथ नहीं जले

21 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मैदान में जीवंत हुआ महासंग्राम, धर्म की विजय के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

20 Oct 2026

VIDEO: ब्रज के गांवों में आज से अड़ेगा टेसू, रूठेगी झांझी; बाजार में खूब हुई बिक्री

20 Oct 2026

VIDEO: प्रतिमा विसर्जन को नाचते गाते निकली महिला श्रद्धालुओं की टोलियां

20 Oct 2026

मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- नायब सैनी के नाम का फोबिया हो गया है

20 Oct 2026

दमोह में दिल दहला देने वाली घटना: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; पांच वर्षीय बेटी बच निकली

20 Oct 2026

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर सूख गई गंगा की धारा...अब निकलेगा, धन और वैभव

20 Oct 2026

बालाघाट: भगवान राम के तीर चलाने से पहले ही धूं-धूं कर जला रावण, वर्षों की परंपरा में दिखा अनोखा घटनाक्रम

20 Oct 2026

मसूरी: धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया विजयदशमी का पर्व

20 Oct 2026

तीन नहीं, चार पुतलों का हुआ दहन... रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के साथ 'कॉकरोच' का भी पुतला दहन

20 Oct 2026

VIDEO: कुबेरपुर में यमुना में श्रद्धालुओं ने किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

20 Oct 2026

महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान

20 Oct 2026

मंडला अपराध: महाराजपुर में दिनदहाड़े 35 लाख की चोरी, 20 तोला सोना और चांदी लेकर फरार हुए चोर

20 Oct 2026

VIDEO: जाट महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, शस्त्रों का किया पूजन

20 Oct 2026

VIDEO: बोलिया तिराहे पर रावण दहन, उमड़ी भीड़

20 Oct 2026

VIDEO: सकीट - थाना क्षेत्र के ग्राम इशारा में रामलीला को देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक जमे रहे।

20 Oct 2026

VIDEO: रामबाग चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

20 Oct 2026

VIDEO: खारी नदी पर बने कुंडों में गूंजे जयकारे, नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

20 Oct 2026

कानपुर: कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का मनाया जन्मदिन

20 Oct 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

20 Oct 2026

VIDEO: देवी जागरण में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed