फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two years of the Saini government have been a failure; every section of society feels cheated: Tanwar

सैनी सरकार के दो साल विफल, हर वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा : तंवर

Wed, 21 Oct 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two years of the Saini government have been a failure; every section of society feels cheated: Tanwar
पत्रकारों को संबोधित करते डॉ. अशोक तंवर व अन्य नेता। पार

विज्ञापन


भिवानी। जैन चौक स्थित तिलक भवन में बुधवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने नायब सैनी सरकार के दो साल के कार्यकाल को विफल और वादाखिलाफी से भरा बताया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने सरकार पर जनता से धोखाधड़ी करने और हर मोर्चे पर नाकाम रहने के आरोप लगाए।
डॉ. तंवर ने भाजपा के 2024 के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि दो लाख पक्की सरकारी नौकरियों का वादा पूरा नहीं हुआ और प्रदेश में पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। बिना पर्ची-बिना खर्ची भर्ती के दावे भी बेनकाब हो चुके हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने के वादे पर उन्होंने कहा कि जटिल शर्तों और पात्रता नियमों से लाभार्थियों को बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रति परिवार 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस के वादों को भी कागजी बताया। गरीबों को पांच लाख नए आवास देने और कांग्रेस शासनकाल में आवंटित 100-100 गज के प्लॉटों वाली कॉलोनियों को नियमित करने में भी सरकार को विफल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 24 फसलों पर एमएसपी के दावे के बावजूद बाजरा, धान, गेहूं और सरसों बेचने के लिए किसानों को मंडियों में भटकना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष ग्रामीण अनिरुद्ध चौधरी और शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और सरकार आंकड़ों से गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और छोटे व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed