Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, farmers submitted a memorandum to the Loharu XEN regarding the demand for canal water, calling for its equitable distribution.
{"_id":"6afeb31e7ca5ab15110c14f1","slug":"video-in-bhiwani-farmers-submitted-a-memorandum-to-the-loharu-xen-regarding-the-demand-for-canal-water-calling-for-its-equitable-distribution-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों ने लोहारू एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन, समान बंटवारे की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों ने लोहारू एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन, समान बंटवारे की उठाई मांग
क्षेत्र के गांव सेहर, ढाणा जोगी, नांगल, पाजू व ढाणी लालपुर के किसानों ने नहरी पानी की सुनिश्चित आपूर्ति और समान बंटवारे की मांग को लेकर लोहारू सिंचाई विभाग के एक्सईएन राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे दर्जनों किसानों एवं महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जिसके चलते खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाना बेहद मुश्किल हो गया है।
किसानों ने बताया कि झुपा कैनाल में 100 नंबर बुर्जी तक दो-तीन बार पानी पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद उनके गांवों के किसान नहरी पानी से पूरी तरह वंचित हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार अधिकारियों से अनुरोध करने के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने मांग की कि नहरी पानी का समान रूप से वितरण सुनिश्चित किया जाए।
इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन एवं पुलिस की मदद भी ली जाए, ताकि सभी गांवों के किसानों को उनके हिस्से का पानी मिल सके। किसानों ने कहा कि भूमिगत जलस्तर समाप्त होने के कारण खेती पूरी तरह नहरी पानी पर निर्भर है। ऐसे में समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर एक्सईएन राकेश कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि आगामी 4-5 दिनों में 112 से 115 नंबर बुर्जी तक किसानों के खेतों में पानी पहुंचा दिया जाएगा। किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द समाधान करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या थी, लेकिन अब नहरी पानी आ चुका है, जो करीब एक सप्ताह तक चलेगा। नहरी पानी के समान वितरण एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग की ओर से पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पत्र भी लिखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।