Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Farmer organizations announce in the Manisha death case: If needed, they will take to the streets and launch a protest once again.
{"_id":"6aeb100c2efa94fa5d0d527e","slug":"video-farmer-organizations-announce-in-the-manisha-death-case-if-needed-they-will-take-to-the-streets-and-launch-a-protest-once-again-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामले में किसान संगठनों ने किया ऐलान: जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतर फिर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामले में किसान संगठनों ने किया ऐलान: जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतर फिर करेंगे आंदोलन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज होने के बाद फिर से मामला मुखर हो गया है। बुधवार को सिटी स्टेशन मार्ग स्थित स्वामी धर्मशाला में मनीषा के पिता संजय और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा बैरागी समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक के बाद किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि मनीषा की मौत में शुरूआत से ही परिवार हत्या बता रहा है, जबकि लोकल पुलिस और सीबीआई आत्महत्या साबित करने पर तूली थी। मगर अब मामला फिर खुला है तो जांच अधिकारी हत्यारों के गिरेबान तक पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मनीषा बेटी को न्याय दिलाने के लिए फिर से सड़कों पर उतर आंदोलन करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। वहीं सुरेश कोथ ने सीबीआई और पुलिस की जांच पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि बेटी की मौत के 18 घंटों के बीच उसके साथ क्या हुआ इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। जांच एजेंसी इस बात का भी पता लगाए और बेटी की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचाए। वहीं मनीषा के पिता संजय ने आरोप लगाया कि बेटी की मौत में लोकल पुलिस के जांच अधिकारियों आरोपियों को बचाने के लिए तथ्यों से खिलवाड़ किया है। जिसे सीबीआई की विशेष अदालत में भी यह बात उजागर हो चुकी है। लेकिन अब नई जांच एजेंसी बेटी को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए मामले का खुलासा करे। वहीं सुरेश कोथ ने यह भी आरोप लगाया कि लोकल पुलिस की जांच में परिवार को ही दोषी ठहराने की भी कोशिश हुई थी मगर किसान संगठन साथ होने पर उनकी ये मशा पूरी नहीं हो पाई। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।