Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Congress press conference in Bhiwani: District in-charge of the 'Save Votes, Save the Nation' (Vot Bachao-Desh Bachao) outreach campaign targets the government
{"_id":"6aeb10113a0d3c0f2802f015","slug":"video-congress-press-conference-in-bhiwani-district-in-charge-of-the-save-votes-save-the-nation-vot-bachao-desh-bachao-outreach-campaign-targets-the-government-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता: वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान के जिला प्रभारी ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता: वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान के जिला प्रभारी ने सरकार को घेरा
भिवानी। भिवानी में कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा, कथित वोट चोरी और जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपने राष्ट्रव्यापी अभियान वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को स्थानीय रोहतक रोड स्थित कांग्रेस कमेटी (शहरी) कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें महम से विधायक एवं अभियान के भिवानी जिला प्रभारी बलराम दांगी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चौधरी ने की। इस दौरान विधायक बलराम दांगी ने हरियाणा की सत्तासीन भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक बलराम दांगी ने कहा कि देश और प्रदेश में लोकतंत्र के संवैधानिक मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आमजन को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही तय करने का व्यापक जन-आंदोलन है। उन्होंने घोषणा की कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर चौपालें लगाएंगे। इन चौपालों में जनता से सीधा संवाद होगा और स्थानीय समस्याओं से लेकर नीतिगत मुद्दों को सडक़ से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक बलराम दांगी ने मतदान के दिन जारी हुए आंकड़ों और उसके बाद सामने आए चुनावी आंकड़ों में अंतर को लेकर चुनाव आयोग व सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के अंतर में हरियाणा के करीब साढ़े तीन लाख वोट काट दिए गए। साथ ही आरोप लगाया कि एक-एक नाम पर 35-40 फर्जी वोटें बनी हुई थीं। दांगी ने कहा कि राहुल गांधी ने तथ्यों और भारी दस्तावेजों के साथ इस कथित वोट चोरी को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि अब ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।