Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Chants of devotion echoed at the Bhojawali Devi Mata Temple on the second day of Sharadiya Navratri.
{"_id":"6acd29385137d91ef30b944d","slug":"video-chants-of-devotion-echoed-at-the-bhojawali-devi-mata-temple-on-the-second-day-of-sharadiya-navratri-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भोजावाली देवी माता मंदिर में गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भोजावाली देवी माता मंदिर में गूंजे जयकारे
भिवानी। शारदीय नवरात्र के दूसरा दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। स्थानीय भोजावली वाली माता मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माता के दर्शन करके शांति व अमन चैन की मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के आस पास पुलिस बल की तैनाती भी पुलिस प्रशासन ने की है।
शहर में भोजावाला देवी माता मंदिर करीब 400-450 साल पुराना है तथा मंदिर की खास बात है कि यहां मंदिर में माता की नाक बिंधी हुई है,मान्यता है कि माता 9 के 9 दिन अपना स्वरूप बदलती है,माता के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती है तथा भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने कहा कि वें काफी वर्षों से मंदिर में आ रहे हैं तथा माता के दर्शन करके पूजा अर्चना करते हैं, उन्होंने कहा कि आज माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई है,उन्होंने कहा कि भोजावली माता मंदिर में माता 9 के 9 दिन स्वरूप बदलती है।उन्होंने ने कहा कि सच्ची श्रद्धा व विश्वास से मांगी गई मनोकामनाएं मां पूर्ण करती है तथा अमन चैन शांति की मुराद मांगी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।