फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Brain dead Vishal organ donation will save eight lives

भिवानी: ब्रेन डेड युवक विशाल के अंगदान से बचेंगी आठ जिंदगियां, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sat, 16 May 2026 10:10 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 16 May 2026 10:10 PM IST
Brain dead Vishal organ donation will save eight lives
लोहारू क्षेत्र के गांव फरटिया ताल निवासी 28 वर्षीय विशाल की सड़क हादसे में मौत के बाद उनके परिवार द्वारा लिया गया अंगदान का निर्णय मानवता और समाजसेवा की मिसाल बन गया। दुख और गम के इस माहौल में परिवार ने विशाल के आठ अंग दान कर आठ लोगों को नया जीवन देने का कार्य किया। इस भावुक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम दिखाई दी। विशाल चरखी दादरी में सिंचाई विभाग में एचकेआरएन के तहत कार्यरत था। 13 मई को वह मोटरसाइकिल पर सरकारी कार्य से चरखी दादरी से घसोला जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक मोटरसाइकिल खड्डे में लगने से फिसल गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद घायल अवस्था में उसे चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में भी उपचार करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड बताए जाने के बाद परिवार पुन पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचा। वहां निर्धारित मेडिकल प्रोटोकॉल और एपनिया टेस्ट सहित सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद डॉक्टरों ने विशाल को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। विशाल के चाचा लोहारू मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण ने बताया कि विशाल मेहनती, ईमानदार और मिलनसार स्वभाव का युवक था। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था तथा उसकी एक छोटी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। विशाल अपने परिवार के साथ ढाणी ढोला में रहता था, जबकि उसका पैतृक गांव फरटिया ताल है। उन्होंने बताया कि परिवार ने दुख की इस घड़ी में बड़ा फैसला लेते हुए विशाल के आठ अंग दान किए हैं। इनमें हार्ट को मनिपाल अस्पताल, लीवर को आर्मी आरआर हॉस्पिटल, एक किडनी को पीजीआईएमएस रोहतक, दूसरी किडनी को चंडी मंदिर पंचकूला आर्मी अस्पताल तथा आंखों को पीजीआईएमएस नेत्र चिकित्सालय रोहतक भेजा गया। यह अंगदान आठ लोगों की जिंदगी बचाने का माध्यम बनेगा। राजीव श्योराण ने बताया कि इतनी छोटी उम्र में विशाल का परिवार को छोड़कर चले जाना बेहद दुखद है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ज्वालामुखी: श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई शनि जयंती, उमड़ा आस्था का सैलाब

16 May 2026

VIDEO: वट सावित्री व्रत रख बरगद की पूजा कर महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना

16 May 2026

VIDEO: तीन गांवों की 200 एकड़ खेती पर संकट, प्रदर्शन कर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

16 May 2026

VIDEO: चंदौली में 1.09 करोड़ की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

16 May 2026

पठानकोट में युवक की बेरहमी से हत्या, तड़पा-तड़पाकर मारने का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Kathua: नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का धरना, गोदरेज यूनिट के बाहर प्रदर्शन

16 May 2026

Jammu: जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, जम्मू नगर निगम आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

16 May 2026
विज्ञापन

आतंक से विस्थापित परिवारों की घर वापसी: 37 साल बाद सुमबल मंदिर में लौटे कश्मीरी पंडित, सुमबल में उमड़ा आस्था का सैलाब

Kashmir: शोपियां में विधायक का दौरा, विभागीय कामकाज पर जताई नाराजगी

बिलासपुर: 420 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, 415 वार्ड सदस्य बिना मुकाबले चुने गए

16 May 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, पति की दीर्घायु के लिए की कामना

16 May 2026

Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं, समाधान कराने के दिए निर्देश

16 May 2026

VIDEO: पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक पाथवे पर अतिक्रमण, पैदल चलना दुश्वार

16 May 2026

दिल्ली में अपने ही दादा के लाखों के गहनों की चोरी, युवक ने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

16 May 2026

Kathua: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का प्रदर्शन, लंबित भुगतानों को लेकर नाराजगी

16 May 2026

Kathua: GMC कठुआ में प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के समर्थन में उतरे चौधरी लाल सिंह

16 May 2026

Kathua: कठुआ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम

16 May 2026

अमर उजाला वार्ड संवाद : लोगों ने गिनाईं समस्याएं, समाधान की उठाई मांग

16 May 2026

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की बरगद की पूजा, परिक्रमा

16 May 2026

जयंती पर पूजे गए भगवान शनिदेव, मंदिरों में गूंजे जयकारे

16 May 2026

लखनऊ में बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट का इनामी भी पकड़ा गया

16 May 2026

VIDEO: पीलीभीत में सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, विधि-विधान से की पूजा

16 May 2026

लखनऊ में विनय खंड के मिनी स्टेडियम में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

16 May 2026

Kaushambi : वर्चस्व में की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

16 May 2026

कानपुर: ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर का आदेश बेअसर, अफसरों के निरीक्षण के बाद भी चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो का कब्जा

16 May 2026

बचा लो बरगद की छांव ...विकास के लिए निर्माण व अन्य कारणों की भेंट चढ़ रहे बरगद

16 May 2026

करनाल में दिनदहाड़े बिजली निगम क्लर्क डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

लुधियाना में ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में उतरे होलसेलर दवा विक्रेता

16 May 2026

कानपुर: चकेरी में नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा, जोन-दो कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

16 May 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में वट सावित्री पूजा, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

16 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed