{"_id":"6925bf004926df8e4c02d8d9","slug":"video-69th-national-level-school-sports-competition-to-begin-tomorrow-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 5 दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता कल से, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 5 दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता कल से, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
शहर के भीम स्टेडियम में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली 69 वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता (एथलेटिक्स) की शुरुआत से पहले मंगलवार को लड़के व लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। पंजीकरण के दौरान भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी डा. निर्मल दहिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर, खेल संयोजक सत्यवान कोच, एईओ डाॅ. अनिल कुमार, एईओ श्रीभगवान, और मनीष पीटीआई, बीता देवी व सुनिता देवी समस्त टीम के अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों के दस्तावेजों का सत्यापन और पंजीकरण किया। खेल संयोजक सत्यवान कोच और हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप महला ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह एवं विधायक घनश्याम सर्राफ शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर से करीब 1800 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी देश के विभिन्न राज्यों की 38 टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो इसे एक विशाल और प्रतिस्पर्धी आयोजन बनाता है। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता युवा एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय मंच पर अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। अन्य जिलों व राज्यों से आने वाले लड़के व लड़कियों के अलग-अलग रहने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा खाने-पीने व अन्य सुविधा भी पूरी तरह से खिलाड़ियों को मुहैया करवाई जाएगी। जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न कमेटियां बनाकर उन्हें सख्त निर्देश दिए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।