{"_id":"693d7b8bf998f311800669b4","slug":"video-students-appeared-for-the-examination-for-admission-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों ने दी परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय कांवला में कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। 80 सीटों पर दाखिले के लिए 2972 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 1408 लड़के और 1564 लड़कियां शामिल थीं। वहीं कुल 2217 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 1037 लड़के और 1180 लड़कियां थीं। इसके अलावा 755 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिसमें 371 लड़के और 384 लड़कियां अनुपस्थित रहे। दो घंटे की परीक्षा के बाद जब विद्यार्थी परीक्षा कक्ष से बाहर आए तो कुछ के चेहरे खिले तो कुछ के मुर्झाए हुए थे। प्रश्न पत्र में विद्यार्थियों को सोनम के रिश्ते से जुड़े प्रश्नों ने काफी घुमाने का काम किया। इसके साथ ही चिड़ियाघर में पांडा की देखभाल क्यों कठिन है जैसे प्रश्न भी विद्यार्थियों के लिए चुनौती बने। जवाहर नवोदय विद्यालय कावला के प्रिंसिपल अजय कुमार ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश पाने के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।