{"_id":"6aa061fe9592db7b76067d12","slug":"schedule-released-for-teacher-transfers-and-postings-ambala-news-c-36-1-amb1001-169181-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिक्षकों के तबादले व तैनाती के लिए शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिक्षकों के तबादले व तैनाती के लिए शेड्यूल जारी
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और सीएम श्री स्कूलों में शिक्षकों के तबादले व तैनाती के लिए संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि, आदेश जारी होने के महज आधे घंटे के भीतर विभाग को अपना शेड्यूल बदलना पड़ा, जिसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है।
प्राथमिक शिक्षकों को इस पूरी प्रक्रिया से बाहर रखे जाने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऐतराज जताया है। संघ के राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा का कहना है कि विभाग की जल्दबाजी और अव्यवहारिक फैसलों के कारण हजारों प्राथमिक शिक्षक अपने हक से वंचित रह गए हैं। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, यह प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलेगी। इस शेड्यूल के तहत प्राचार्य, मुख्याध्यापक, पीजीटी, टीजीटी और सीएंडवी कैडर के पात्र शिक्षक ही भाग ले सकेंगे।
-- -- -
तबादला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
10-11 सितंबर को रिक्त पदों का निर्धारण और प्रकाशन किया जाएगा। 12-13 सितंबर को शिक्षकों की ऐच्छिक भागीदारी, 14 सितंबर को रिक्तियों का समानीकरण और अंतिम सूची प्रकाशन, 15-17 सितंबर को नियमित शिक्षकों के लिए पहले चरण का स्टेशन च्वाइस फिलिंग, 18-19 सितंबर को नियमित शिक्षकों के लिए राउंड-1 स्टेशन अलॉटमेंट, 20-21 सितंबर को गेस्ट शिक्षकों के लिए दूसरे चरण का स्टेशन च्वाइस फिलिंग, 22 सितंबर को गेस्ट शिक्षकों के लिए राउंड-2 स्टेशन अलॉटमेंट होगा। विद्यालय शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा) ने सभी पात्र शिक्षकों को सलाह दी है कि वे प्रक्रिया में भाग लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ट्रांसफर व डिप्लॉयमेंट पॉलिसी 2026 का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें।विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद आवेदन पत्र या विकल्पों में बदलाव का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी पात्र शिक्षकों को निर्धारित तिथियों के भीतर ही अपने विकल्प ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने होंगे।