फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DL-RC office is short of staff, 3 people are doing the work of 5

Ambala News: डीएल-आरसी दफ्तर में कर्मचारियों की कमी, 3 लोग कर रहे 5 का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
DL-RC office is short of staff, 3 people are doing the work of 5
डीएल और आरसी का काम करवाने के लिए अंत्योदय सरल केंद्र में लगी लोगों की भीड़। संवाद
- ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से जुड़े कार्यों के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में इन दिनों जनता को अव्यवस्था और लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से जुड़े कार्यों के लिए केंद्र में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुविधा देने के नाम पर खोले गए इस केंद्र की व्यवस्था कर्मचारियों की कमी से चरमरा गई है।
पहले इस केंद्र में पांच ऑपरेटरों के साथ चार काउंटर सुचारू रूप से चलाए जाते थे, जिससे काम तेजी से निपट जाता था। पूर्व में दो काउंटर डीएल और दो काउंटर आरसी के लिए समर्पित थे। लेकिन अब कटौती के बाद महज दो ऑपरेटर और एक क्लर्क के सहारे ही पूरा काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में महज एक काउंटर डीएल और एक काउंटर आरसी के लिए चालू है। आधे काउंटरों पर दोगुना बोझ पड़ने से आवेदकों को अपनी बारी के लिए घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लर्निंग लाइसेंस, पक्का लाइसेंस,नवीनीकरण का कार्य प्रभावित
डीएल में लर्निंग लाइसेंस, पक्का लाइसेंस,नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस,ता/नाम बदलाव और आरसी में नई गाड़ी का पंजीकरण, आरसी ट्रांसफर,आरसी रिन्यूअल, एनओसी जारी होना, ऑनलाइन फीस एवं चालान साहित अन्य काम में देरी से हो रहे हैं।

कई दिनों से काट रहे चक्कर
छावनी निवासी बिंदर कुमार ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। पहले लॉगिन आईडी बंद होने की वजह से काम नहीं हुआ और अब यहां सिर्फ एक ही काउंटर होने के कारण इतनी लंबी लाइन है कि जयादा देर तक खड़े रहने के बाद भी नंबर नहीं आता।

महिलाओं की अलग से नहीं कोई लाइन
सुनीता देवी ने बताया कि वह आरसी में अपना नाम पता दुरुस्त करवाने आई थी। पहले यहां चार काउंटर होते थे तो काम जल्दी हो जाता था। अब आरसी का सिर्फ एक ही काउंटर चालू है, जहां महिला और बुजुर्गों के लिए भी कोई अलग व्यवस्था नहीं है।


नंबर आने में लग रहा अतिरिक्त समय
विकास शर्मा ने बताया कि उनका लर्निंग लाइसेंस एक्सपायर होने वाला है, लेकिन पिछले हफ्ते पोर्टल बंद रहने से उनका आवेदन बीच में ही अटक गया। अब जब ह सेंटर पहुंचे तो देखा कि काउंटर कम होने से इतना भीड़ है कि सर्वर डाउन होने का डर बना रहता है।

अंत्योदय सरल केंद्र में कर्मचारियों की कमी है जिसके कारण काम प्रभावित रहता है, इस बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी हुई है।
पवन कुमान, इंचार्ज, अंत्योदय सरल केंद्र, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed