{"_id":"6aa3075b079335bf150fd60a","slug":"preparations-begin-for-the-first-prakash-parv-of-sri-guru-granth-sahib-ji-maharaj-ambala-news-c-36-1-amb1001-169281-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरु
विज्ञापन
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में आरंभ किए गए श्री अखंड पाठ साहिब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिख पंथ के महान पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पर्व की तैयारियां जिलेभर में बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ शुरू हो गई हैं। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य समागम को लेकर गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।
छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अरदास उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ किए। पाठ का भोग 12 सितंबर को मुख्य प्रकाश पर्व के दिन डाला जाएगा। इस दौरान संगतों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गुरुद्वारों को सुंदर लाइटों, फूलों और तोरणद्वारों से सजाया जाएगा।
12 सितंबर को सजेंगे विशेष दीवान
12 सितंबर को प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष गुरमत समागम और कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। पंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी और प्रचारक जत्थे संगत को गुरुबाणी कीर्तन व गुरु इतिहास से निहाल करेंगे। कई स्थानों पर पांच प्यारों की अगुवाई में पालकी साहिब के साथ नगर कीर्तन भी निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
अटूट चलेगा गुरु का लंगर
समागम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए गुरु के अटूट लंगर का विशेष प्रबंध रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक जसबीर सिंह सिद्दू व सर्बजीत सिंह जोहर आदि ने बताया कि संगत की सुविधा के लिए जोड़ों के जोड़े घर, लंगर हॉल और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे परिवार सहित समागम में पहुंचकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।