{"_id":"693d7dee386d7cd4560ddfd3","slug":"video-national-lok-adalat-organized-in-ambala-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 21 हजार से अधिक मामलों का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 21 हजार से अधिक मामलों का हुआ निपटारा
अंबाला व नारायाणगढ़ के न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। सात बैंचों पर लंबित और मुकदमा पूर्व श्रेणी के हजारों मामलों का निपटारा किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33,652 मामले उठाए गए, जिनमें से 21,027 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल सेटलमेंट राशि 2,54,19,167 रुपये रही। लोक अदालत के दौरान राजस्व से जुड़े 4,224 मामलों का शत-प्रतिशत निपटारा किया गया। इसी प्रकार एमएसीटी के 225 मामलों में से 77 का निपटारा किया गया। वैवाहिक विवाद के 167 मामलों में से 115 का निपटारा भी किया गया। वहीं श्रमिक विवाद और सेवा मामलों में कोई मामला नहीं उठाया गया। इस दौरान सबसे अधिक लोग यातायात चालानों के निपटान के लिए आए थे। इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया था ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुंच सकें।और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम प्रवीन ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा बिजली पानी इत्यादि संबधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत में लगाकर निपटा जा सकते है। स्थायी लोक अदालत जिला एडीआर सेंटर अंबाला में स्थापित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।