{"_id":"685ff4a7219eacdc9409a81a","slug":"video-matter-reached-the-police-station-over-the-allegation-of-religious-conversion-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: चर्च में लगे समर कैंप की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप, बजरंग दल ने जताया विरोध, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: चर्च में लगे समर कैंप की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप, बजरंग दल ने जताया विरोध, थाने पहुंचा मामला
छावनी के वार्ड- 7 स्थित हिम्मतपुरा की एक चर्च में चल रहे समर कैंप में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के सदस्यों ने चर्च के बाहर एकजुट होकर धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि चर्च में लगे समर कैंप की आड़ में बच्चों को गलत शिक्षा दे रहे हैं। हालांकि चर्च के पास्टर ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि केवल समर कैंप की गतिविधियां ही आयोजित की जा रही है। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। दोनों पक्षों के बीच पड़ाव थाने में भी जमकर बहस हुई। उधर, चर्च के पास्टर ने बजरंग दल वालों पर जबरदस्ती चर्च में घुसकर हंगामा करने के आरोप लगाए। पास्टर का कहना था कि वह हर साल यह समर कैंप लगाते आ रहे हैं। चर्च में घुसकर हुए हंगामे को गलत बताया है। बजरंग दल के जिला प्रधान देवी लाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि चर्च में बच्चों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। जब वह रोकने के लिए गए तो दूसरे पक्ष ने हंगामा कर दिया व जमकर बहस की। थाने में लिखित दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।