{"_id":"6ac80fb23b38fb5e7608dfe4","slug":"two-accused-arrested-after-two-months-in-warehouse-theft-case-ambala-news-c-18-knl1018-1008645-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गोदाम में चोरी के मामले में दो माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गोदाम में चोरी के मामले में दो माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान, एक एलईडी टीवी और दो स्मार्ट घड़ियां बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुलिस चौकी सदर बाजार की टीम ने गोदाम में चोरी के मामले में वारदात के दो माह बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक एलईडी टीवी और दो स्मार्ट घड़ियां बरामद की हैं।
चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मंगल कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार और सुमित को चांद सराय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नाबालिग को नियमानुसार बाल सुधार गृह अंबाला भेजा गया है।
18 अगस्त की रात न्यू बहादुर चंद कॉलोनी स्थित एक गोदाम में कुछ अज्ञात व्यक्ति घुस गए थे। आरोपियों ने वहां से एलईडी टीवी, लैपटॉप और कुछ स्मार्ट घड़ियां चोरी कर ली थीं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया गया। ब्यूरो