{"_id":"6873b6eb2743461b4e062bdd","slug":"video-man-committed-suicide-in-ambala-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
न्यू प्रीत नगर निवासी 22 वर्षीय शुभम ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुभम ने अपने घर के ही एक कमरे में पंखे पर चुन्नी से फंदा लगा लिया था व परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। रविवार सुबह उठने के बाद परिजनों ने शुभम का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। रोशनदार से झांककर देखा तो शुभम चुन्नी से लटका हुआ था। महेश नगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने पर पुलिस ने कैंट के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।