फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sant Gyan Nath Maharaj has become the State President of the Adi Dharma Mission Sant Samaj.

Ambala News: आदि धर्म मिशन संत समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने संत ज्ञान नाथ महाराज

Mon, 31 Aug 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 31 Aug 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Sant Gyan Nath Maharaj has become the State President of the Adi Dharma Mission Sant Samaj.
अंबाला सिटी के नजदीक श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित समागम के दौरान मौजूद संत-महात्मा। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक तीर्थ श्री चरण छो गंगा (अमृतकुंड) सचखंड श्री खुरालगढ़ साहिब की पावन धरा पर आल इंडिया आदि धर्म मिशन की ओर से आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत बंता राम घेड़ा और स्वामी समनदास महाराज का पावन जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान मिशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से मिशन की चेयरपर्सन बीबी कमलेश कौर और अध्यक्ष संत सुरेंद्र दास महाराज ने संत शिरोमणि महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ महाराज को आल इंडिया आदि धर्म मिशन में प्रदेश अध्यक्ष संत समाज के पद पर नियुक्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा टिंकू भट्टी अढौण को प्रचारक हरियाणा और गुरलाल शैला को सहायक राष्ट्रीय प्रधान नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शॉल, सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संत सुरेंद्र दास महाराज ने कहा कि मिशन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा स्थापित करना और जातिवाद, संप्रदायवाद व अंधविश्वास से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने कहा कि सभी धर्म नफरत मिटाकर प्रेम और सद्भाव का पाठ पढ़ाते हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में रूहानी सत्संग के बाद विशाल अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया। संवाद

अंबाला सिटी के नजदीक श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित समागम के दौरान मौजूद संत-महात्मा। प्रवक्ता

अंबाला सिटी के नजदीक श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित समागम के दौरान मौजूद संत-महात्मा। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed