{"_id":"6af2b939658a3fc2a30e57fa","slug":"video-fire-breaks-out-at-asha-scientific-in-ambala-equipment-worth-lakhs-destroyed-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में आशा साइंटिफिक में लगी आग, लाखों के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में आशा साइंटिफिक में लगी आग, लाखों के उपकरण जले
छावनी के रामकिशन कॉलोनी के ठीक सामने स्थिति आशा साइंटिफिक में मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटों और काले धुएं के गुबार ने इमारत को घेर लिया। इससे आसपास के रिहायशी व व्यावसायिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिसर से अचानक धुआं निकलता देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद दुकानों व मकानों के लोग एहतियातन बाहर निकल आए। साइंटिफिक उपकरणों के कारण धुएं का असर इलाके में फैलने से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत का अहसास हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और फायरमैन ने पानी की बौछारें कर आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को हटाकर राहत व बचाव कार्य को सुचारू कराया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। वहीं प्रशासनिक और पुलिस टीम आग के सटीक कारणों और आर्थिक नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।