{"_id":"6ac23531c164516d960a74e8","slug":"video-angan-milan-seva-program-organized-under-the-seva-sankalp-abhiyan-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन
अंबाला। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के जनसेवा सफर के उपलक्ष्य में छावनी स्थित जीएमएन कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सर्वांगीण कल्याण को बढ़ावा देना तथा समाज में जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हुआ। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वक्ताओं ने पीएम मोदी के सेवा ही संगठन के दृष्टिकोण की सराहना की। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल के साथ अन्य विभागीय धिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।