{"_id":"6ac2a4b41841379c670e6a3a","slug":"rs-1863-lakh-collected-from-rail-neer-sales-goes-missing-ambala-news-c-36-1-amb1001-170674-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेल नीर की बिक्री से जुटाए 18.63 लाख रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेल नीर की बिक्री से जुटाए 18.63 लाख रुपये गायब
विज्ञापन
- कंपनी के स्टेशन मैनेजर पर शक, पड़ाव थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति और बिक्री से जुटाए गए 18,63,250 रुपये की नकद राशि चोरी हो गई। थाना पड़ाव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच मुख्य रूप से कंपनी के स्टेशन मैनेजर की गतिविधियों पर टिकी हुई है।
यह घटना 2 और 3 अक्तूबर के रात की है। दुर्गामाया फूड एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड (जो रेलवे में रेल नीर का संचालन देखती है) के हेड मैनेजर सुरेंद्र कौशल, निवासी दुगन, जिला संगरूर, पंजाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जम्मू, अंबाला, अमृतसर और लुधियाना रेलवे स्टेशनों से प्राप्त नकद राशि एकत्रित कर अंबाला स्थित कंपनी के गोदाम पर रखी गई थी।
यह गोदाम मकान नंबर 124, लाल कुर्ती, अंबाला छावनी में स्थित है। नकद राशि की देखरेख और अभिरक्षा की जिम्मेदारी अंबाला स्टेशन के मैनेजर विवेक कुशवाहा, निवासी नयापुरा, जौरा, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश के पास थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सुरेंद्र कौशल के अनुसार, 3 अक्टूबर की सुबह स्टेशन मैनेजर विवेक कुशवाहा ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि गोदाम में रखी 18.63 लाख की नकदी गायब है। विवेक ने पुलिस और हेड मैनेजर को बताया कि वह सुबह गोदाम से रेलवे स्टेशन गया था और जब कुछ देर बाद लौटा, तो पैसे गायब मिले। हालांकि, जब हेड मैनेजर सुरेंद्र कौशल ने घटनाक्रम की जानकारी ली, तो विवेक के बयान विरोधाभासी और असंतोषजनक लगे। हेड मैनेजर का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम की सुरक्षा और अभिरक्षा में स्टेशन मैनेजर का कथन संदेहास्पद है।
-- -- --
खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस चौकी लाल कुर्ती के जांच अधिकारी विजय कुमार ने टीम सहित मामले का संज्ञान लिया। लाल कुर्ती स्थित मकान का पुलिस टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं लाल कुर्ती बाजार गोदाम के आसपास लगे कैमरों के अलावा अंबाला रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि विवेक कुशवाहा के स्टेशन आने-जाने के समय का सत्यापन हो सके। कर्मचारियों और स्टेशन मैनेजर विवेक कुशवाहा के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल व लोकेशन ट्रेस की जा रही है। घटना के वक्त गोदाम के आसपास मौजूद कर्मचारियों और स्टेशन स्टाफ से पूछताछ जारी है।
-- -- -
वर्जन
सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेक कुशवाहा समेत अन्य संदिग्धों के बयानों का सत्यापन किया जा रहा है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर चोरी हुई रकम बरामद कर ली जाएगी।
- प्रवीण आर्य, प्रभारी, थाना पड़ाव, अंबाला