{"_id":"677bf73ec3bc8741d6035a52","slug":"shopkeepers-upset-due-to-polluted-water-ambala-news-c-36-1-ame1006-135558-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूषित पानी से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक के पास मार्केट में पीने का पानी दूषित होने के कारण दुकानदार परेशानी झेल रहे हैं। यहां पर पिछले दो महीने से पानी की पाइपलाइन लीक हो रही है। पानी के कारण कई बार जलभराव भी होता है। इधर पीने के पानी के लिए भी दुकानदार कैंपर पर निर्भर हैं।
दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग को भी शिकायत दी थी। बावजूद इसके अभी तक इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही यहां पर सीवरेज की लाइन भी बंद है। बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। जबकि यहां पर तीन बैंक और 15 दुकानें हैं। रोजाना सैकड़ों लोग अपने वाहनों के साथ यहां पर आते हैं। इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पिछले साल भी हुई थी समस्या नरेंद्र सचदेवा ने बताया कि यहां पर बीते वर्ष भी यह समस्या रही थी। अब फिर से वो ही हालात बन गए हैं। यहां पर दोबारा लाइन का पाइप बदलकर ही समस्या का हल होगा।
पीने का पानी भी हो रहा दूषित
रोहित गुलाटी ने बताया कि पाइप लीक होने के कारण पीने का पानी भी दूषित हो रहा है। इस कारण उन्हें कैंपर खरीदने पड़ते हैं। बीते दो महीने से यह समस्या आ रही है। जलभराव में होती है परेशानी दुकानदार नरेंद्र ने बताया कि सीवरेज बंद होने के कारण जलभराव की स्थिति हो जाती है। पैदल जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। कई बार लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।