{"_id":"677bf6c65dbf31a6ce0860cf","slug":"poets-paid-tribute-to-dr-manmohan-singh-ambala-news-c-36-1-amb1003-135551-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कवियों ने डॉ़ मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन किए अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कवियों ने डॉ़ मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन किए अर्पित
अंबाला। सिख गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में काव्य गोष्ठी के माध्यम से कवियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति स्वरूप काव्यांजलि कार्यक्रम किया। इसमें मुख्यातिथि समाजसेवी हंसराज माही व विशिष्ट अतिथि रचनाकार आकाश राकेश ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत करते हुए कला शिल्पी के प्रधान रचनाकार ओम बनमाली ने बताया कि काव्यगोष्ठी नव भारत के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ़ मनमोहन सिंह की याद को समर्पित की गई है। गोष्ठी के प्रारंभ में मुख्यातिथि के साथ कवियों व शायरों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ़ विनय मल्होत्रा एवं प्रो़ गुरदेव सिंह देव ने अपने संबोधन में भारतीय राजनीति में डॉ़ मनमोहन सिंह के योगदान को रेखांकित किया। इसके उपरांत कवियों ने डॉ़ मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व पर एवं अन्य सामयिक विषयों पर कविताएं गीत ग़ज़ल, नज़्म एवं गीत प्रस्तुत करते हुए खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में कवि ओम बनमाली, विनय मल्होत्रा, आकाश राकेश, अंजलि सिफ़र, मनीषा नारायण मन, लाभ सिंह, सुरेश लखनपाल, देवेंद्र बिबिपुरिया, जगमाल सिंह, गुरदेव सिंह देव , दिव्या कोचर भसीन, अक़ीमुद्दीन मंडावरी, रविंद्र रवि ने मनमोहक काव्यपाठ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।