Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Police increased surveillance in sensitive areas in capital Delhi
{"_id":"6a0b2eb389b27ac5fd0c4571","slug":"video-police-increased-surveillance-in-sensitive-areas-in-capital-delhi-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी
राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस भीड़भाड़ वाले जगहों और बाजारों में सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया है। जिसके तहत बम निरोधक दस्ते के जरिए भीड़भाड़ वाले बाजारों, पार्किंग स्थलों, बस स्टॉप, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहन जांच और तलाशी ले रही है।
अभियान के दौरान बम निरोधक दस्ता आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा संसाधनों की मदद से विभिन्न स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। टीम ने संदिग्ध वस्तुओं, लावारिस सामान और किसी भी संभावित खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है। जांच के दौरान सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने आजादपुर मंडी और उसके आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा जांच की। इस दौरान स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने संयुक्त रूप से कई महत्वपूर्ण स्थानों की जांच की। पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों की भी गहन जांच की गई, जबकि बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि राजधानी में बढ़ती भीड़भाड़ और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाए जाते हैं, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित बनाए रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।