उफ ये महंगाई: टमाटर हुआ और लाल, प्याज निकाल रहा आंसू; मटर 200 के पार, किलो वाले पाव भर खरीदने को मजबूर
सब्जी विक्रेता मोहित ने बताया कि मंडियों में सब्जियों की आवक हो रही है, लेकिन ऊपर से ही महंगे दाम पर माल मिल रहा है। महंगी सब्जी खरीदने के बाद उसे ज्यादा भाव में बेचना पड़ता है, जिससे ग्राहक कम मात्रा में खरीदारी करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जियों के लगातार बढ़ते दाम ने जहां आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं इसका असर सब्जी कारोबारियों पर भी पड़ने लगा है। महंगे भाव के कारण ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक पहले जो ग्राहक दो किलो टमाटर या कई किलो अन्य सब्जियां खरीदते थे, अब आधा या ढाई सौ ग्राम से ही काम चला रहे हैं। इससे उनकी बिक्री और मुनाफे पर सीधा असर पड़ रहा है।
मटर 200 तो टमाटर 90 रुपये किलो
फुटकर बाजार में मटर के दाम करीब 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। अदरक 200 रुपये से अधिक, फूलगोभी 100, टमाटर 90, भिंडी 70, प्याज 60 और बीन्स 80 रुपये किलो तक बिक रही हैं। नींबू भी 80 रुपये किलो के पार पहुंच गया है। महंगे भाव के कारण ग्राहक जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।
आधा हुआ मुनाफा
सब्जी विक्रेता मोहित ने बताया कि मंडियों में सब्जियों की आवक हो रही है, लेकिन ऊपर से ही महंगे दाम पर माल मिल रहा है। महंगी सब्जी खरीदने के बाद उसे ज्यादा भाव में बेचना पड़ता है, जिससे ग्राहक कम मात्रा में खरीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले दुकान से करीब 10 हजार रुपये तक का मुनाफा हो जाता था, लेकिन अब यह घटकर करीब पांच हजार रुपये तक रह गया है।
समय पर न बिकी तो खराब हो जाती है सब्जी
दुकानदारों का कहना है कि कम बिक्री के साथ सब्जी खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार ग्राहक कम खरीदते हैं और बची हुई सब्जियां समय पर नहीं बिक पातीं। खराब होने पर दुकानदार को सीधे नुकसान उठाना पड़ता है।
टमाटर 30 रुपये से 90 रुपये तक पहुंचा
कुछ समय पहले तक करीब 30 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 90 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज भी 30 से बढ़कर करीब 60 रुपये किलो हो गया है। फूलगोभी के दाम भी 30-40 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह शिमला मिर्च 55, गाजर 50 और करेला 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
ग्राहक बोले- खरीदारी घटानी पड़ रही
सब्जी खरीदने पहुंचे महेश और राहुल ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, गैस और रोजमर्रा की जरूरतों पर पहले ही खर्च बढ़ गया है। अब सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट और बिगड़ गया है। महंगे भाव के कारण अब पहले की तरह ज्यादा मात्रा में सब्जियां खरीदना संभव नहीं है। जरूरत भर की सब्जी खरीदकर ही काम चलाना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.