Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Five trees fell and car was damaged due to heavy rain in Delhi
{"_id":"6a4faa5b4dd79e7352071de1","slug":"video-five-trees-fell-and-car-was-damaged-due-to-heavy-rain-in-delhi-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिल्ली में तेज बारिश से गिरे पांच पेड़, एक कार क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिल्ली में तेज बारिश से गिरे पांच पेड़, एक कार क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित
दिल्ली में रातभर हुई तेज बारिश के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में कम से कम पांच पेड़ गिर गए। इन घटनाओं से कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ और रंजीत नगर में एक खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित राजा धीर सिंह मार्ग पर दो पेड़ गिरे। इनमें एक इस्कॉन मंदिर के पास और दूसरा नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के पास गिरा। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा, लेकिन बाद में अधिकारियों ने उन्हें हटाकर रास्ता साफ करा दिया।
इसी तरह कालकाजी-गोविंदपुरी क्षेत्र में गुरु रविदास मार्ग और ढिंगरा मार्ग पर भी दो पेड़ गिर गए। सूचना मिलने पर राहत दल मौके पर पहुंचा और सड़क से पेड़ हटाकर यातायात सामान्य कराया। वहीं, रंजीत नगर में एक बड़ा पेड़ खड़ी कार पर गिर गया, जिससे कार को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। स्थानीय निवासी जगपिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पेड़ की जर्जर हालत की जानकारी कई बार नगर निगम को दी गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया और सड़क को फिर से चालू कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।