Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Experts explain reasons behind early onset of menstruation
{"_id":"6a354d77a3f07ee5c4027c13","slug":"video-experts-explain-reasons-behind-early-onset-of-menstruation-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कम उम्र में शुरू हो रही माहवारी, विशेषज्ञों ने बताई वजहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कम उम्र में शुरू हो रही माहवारी, विशेषज्ञों ने बताई वजहें
नई दिल्ली। लड़कियों में कम उम्र में माहवारी (पीरियड्स) शुरू होने के मामले बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा, जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधियों में कमी, बढ़ता स्क्रीन टाइम और हार्मोनल बदलाव इसके प्रमुख कारण हैं। पहले जहां माहवारी आमतौर पर 12 से 14 वर्ष की उम्र में शुरू होती थी, वहीं अब कई बच्चियों में 8 से 10 वर्ष की उम्र में भी इसके लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या रश्मि ने बताया कि बच्चों में बढ़ता मोटापा और असंतुलित जीवनशैली समय से पहले यौवनारंभ और माहवारी की शुरुआत का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में माहवारी शुरू होने से बच्चियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे मामलों में अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी असामान्य बदलाव पर विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।