फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against the detention of Swatantra Bhardwaj

दिल्ली: स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने का विरोध, संसद मार्ग थाने पर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन

Sat, 05 Sep 2026 12:11 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 05 Sep 2026 12:11 PM IST
सार

स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में शनिवार को शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी स्वतंत्र की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
Protest against the detention of Swatantra Bhardwaj
स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जुलाई में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में की गई है। स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में संसद मार्ग थाने पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में शनिवार को शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी स्वतंत्र की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके अलावा प्रदर्शनकारी निशु पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का भी आरोप लगा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा। भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि उसने निशु के पिता संजय कुमार की खोपड़ी फोड़ दी थी। फिर भी सिर्फ एक रात में थाने से छूट गया। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बाद में उसे चार घंटे में पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

एससी/एसटी और पॉक्सो में मामले दर्ज पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में एससी/एसटी अधिनियम, बीएनएस के तहत पीछा करने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। उसके खिलाफ पॉक्सो का केस भी दर्ज किया गया है। सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed