फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drones will now measure the length of traffic jams, providing real-time updates to the traffic police

दिल्ली: अब ड्रोन बताएगा जाम की लंबाई, ट्रैफिक पुलिस को मिलेगा रियल-टाइम अपडेट

Sat, 05 Sep 2026 08:49 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 05 Sep 2026 08:49 AM IST
सार

दिल्ली ट्रैपिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ब्रिक्स सम्मलेन के दौरान ड्रोन तकनीक से राष्ट्रीय राजधानी के ट्रैफिक पर नजर रखेगी। इस तकनीक से रियल-टाइम अपडेट मिलेगा कि किस बॉर्डर, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन या चौराहे पर वाहनों की कतार कितनी लंबी है।

विज्ञापन
Drones will now measure the length of traffic jams, providing real-time updates to the traffic police
ड्रोन (प्रतीकात्मक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में अब जल्द ही लंबे लाम से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर लंबे जाम की ट्रेल देखेगी। यानि की जाम कितना लंबा है और कहां से लगना शुरू हुआ और आगे कहां तक जा रहा है। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैपिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ब्रिक्स सम्मलेन के दौरान ड्रोन तकनीक से राष्ट्रीय राजधानी के ट्रैफिक पर नजर रखेगी। इस तकनीक से रियल-टाइम अपडेट मिलेगा कि किस बॉर्डर, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन या चौराहे पर वाहनों की कतार कितनी लंबी है।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज के पुलिस उपायुक्त के.रमेश ने बताया कि फिलहाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हर रेंज में एक-एक ड्रोन दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की पांच रेंज सर्दन रेंज, नई दिल्ली रेंज, सेंट्रल रेंज, उत्तरी रेंज और पश्चिमी रेंज हैं। हर रेंज को एक ड्रोन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ये ड्रोन 24 घंटे उड़ते रहेंगे। जब इनकी बैटरी खत्म होगी तभी इनको नीचे उतारा जाएगा। बैटरी बदलनेे के बाद इन्हें फिर उड़ा दिया जाता है। ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर रखी जाती है। इसके लिए हर रेंज में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। 

जैसे ही पता लगा कि फलां मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है तो वहां के सर्किल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को सूचित किया जाएगा और जाम के कारणों को पता किया जाएगा। इसके अलावा अगर इस मार्ग पर ज्यादा जाम हैं तो उस तरफ के लाइट सिग्नल का ग्रीन सिग्नल का टाइम बढ़ा दिया जाएगा। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी ड्रोन तकनीक इस्तेमाल ट्रायल को तौर पर किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल के दौरान ही जाम खासकर लंबे जाम को खत्म करने में काफी सफलता मिली है। जाम की आशंका वाले हिस्सों की समय रहते पहचान करके गाड़ियों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया जा रहा है।


अभी यहां इस्तेमाल किया जा रहा है : पुलिस उपायुक्त के. रमेश ने बताया कि ड्रोन का इस्तेमाल धरना, प्रदर्शन, सम्मेलन व रैलियों के दौरान ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी इसे ब्रिक्स सम्मेलन के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाने लगा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब राजधानी में ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ पर नजर रखने के लिए आधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed