Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Cases of viral infections and diarrhea rise during rainy season patient numbers increase in hospitals
{"_id":"6a4e68a04bb35e557a0ecd61","slug":"video-cases-of-viral-infections-and-diarrhea-rise-during-rainy-season-patient-numbers-increase-in-hospitals-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश में बढ़े वायरल संक्रमण और डायरिया के मामले, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बढ़े वायरल संक्रमण और डायरिया के मामले, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल की ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ी है। इनमें बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों की संख्या अधिक है। अस्पताल आने वाले मरीजों में तेज बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, शरीर में कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी शिकायतें प्रमुख हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बारिश के मौसम में दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन संक्रमण फैलने का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर डायरिया गंभीर रूप ले सकता है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मानसून में वायरल संक्रमण और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों को केवल उबला या साफ पानी पीने, ताजा और घर का बना भोजन खाने तथा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लगातार दस्त, तेज बुखार, उल्टी या शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि उनमें संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाथों की नियमित सफाई, स्वच्छता का पालन और सुरक्षित भोजन व पानी का सेवन कर मानसून में होने वाले अधिकांश संक्रमणों से बचाव किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।