फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Railways: Several trains cancelled or diverted today and tomorrow

भारतीय रेल: आज और कल कई ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी; लंबी दूरी के अलावा लोकल गाड़ियां भी प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2026 02:18 AM IST
सार

उत्तर रेलवे ने दो दिन में कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने, कुछ को बीच रास्ते से चलाने या वहीं समाप्त करने तथा कई ट्रेनों को देरी से रवाना करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Indian Railways: Several trains cancelled or diverted today and tomorrow
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिचालन संबंधी कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द रहने से दिल्ली और आसपास के रेल यात्रियों को 12 और 13 सितंबर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे ने इन दो दिनों में कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने, कुछ को बीच रास्ते से चलाने या वहीं समाप्त करने तथा कई ट्रेनों को देरी से रवाना करने का फैसला किया है। इसका सबसे अधिक असर दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर चलने वाली ईएमयू-मेमू सेवाओं के अलावा लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली से चलने वाली कई राजधानी ट्रेनों को भी वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें नई दिल्ली-रांची, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-भुवनेश्वर और नई दिल्ली-सियालदह राजधानी के साथ संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद होकर चलाने की योजना है।
विज्ञापन


आज सबसे अधिक असर
12 सितंबर को गाजियाबाद-नई दिल्ली और नई दिल्ली-गाजियाबाद की कई ईएमयू रद्द रहेंगी। इनमें 64425, 64432, 64429, 64433, 64441, 64410, 64443, 64418, 64445 और 64412 प्रमुख हैं। नई दिल्ली-पलवल महिला ईएमयू 64492 भी रद्द रहेगी। पलवल-शकूरबस्ती की कुछ सेवाएं भी रद्द रहेंगी। गोमती, श्रमजीवी, सियालदह राजधानी, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू, वैशाली, मगध और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। इन्हें नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद होकर चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनें साहिबाबाद, तिलक ब्रिज और हजरत निजामुद्दीन होकर भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल भी कई सेवाएं प्रभावित
13 सितंबर को पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू और गाजियाबाद-शकूरबस्ती ईएमयू समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, शिवगंगा एक्सप्रेस, पानीपत-गाजियाबाद मेमू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग बदला जाएगा। मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू पलवल तक चलकर वहीं समाप्त होगी, जबकि अलीगढ़-नई दिल्ली ईएमयू गाजियाबाद तक चलेगी। पलवल-नई दिल्ली ईएमयू हजरत निजामुद्दीन तक ही जाएगी। श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस नई दिल्ली में समाप्त होगी।


पांच ट्रेनें रद्द रहीं
11 सितंबर को भी पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू (64015), गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64429 और 64433), नई दिल्ली-पलवल महिला ईएमयू (64492) और दिल्ली जंक्शन-शामली ईएमयू (64491) रद्द रहीं। इनके लिंक से जुड़ी कुछ ट्रेनों को सीमित दूरी तक चलाया गया। गाजियाबाद-मथुरा और हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू समेत कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed