{"_id":"68e3c8d0f37cf8513d0e03d9","slug":"video-potash-ace-was-being-packed-in-dap-bags-in-nuh-cm-flying-squad-raided-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में पोटाश ऐस को डीएपी के कट्टों में किया जा रहा था पैक, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में पोटाश ऐस को डीएपी के कट्टों में किया जा रहा था पैक, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
दानेदार पोटाश को डीएपी के बैग में पैक कर नकली डीएपी बनाने वाले व्यक्ति को सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जब सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी की प्लाट पर छापा मारा तो उस समय पोटाश एस दानेदार को डीएपी के कट्टों में पैक करने का काम चल रहा था। इस संदर्भ में जब टीम ने दस्तावेज मांगे तो वह उन्हें पेश नहीं कर पाया। पोटाश ऐस दानेदार को भारतीय जन उरर्वक पजियोजना के कट्टों में की जा रही रिपैकिंग पर मुख्यमंत्री उडनदस्ता रेवाडी की टीम से निरीक्षक राजेश कुमार, कृषि विभाग नूंह के क्वालिटी कन्ट्रोंल इंस्पेक्टर अजीत सिंह की टीम ने नूंह की अरावली कालोनी स्थित नियाज मौहम्मद पुत्र हनीफ के प्लाट पर छापा मारा। प्लाट के बाहर ट्रक नंबर एचआर 55 एक्यू 6257 खडा हुआ मिला। जिसमें पोटाश एस दानेदार के कट्टे भरे हुए थे। प्लाट व ट्रक के अंदर टीम को पोटाश एस दानेदार (बलरामपुर चीनी मील लिमिटेड) के 420 भरे हुये कट्टे मिले। इसके अलावा 575 कट्टे खाली मिले तथा भारतीय जन उरर्वक परियोजना (भारत डीएपी) के 84 कट्टे भरे हुए व 15 कट्टे खाली मिले तथा इन कट्टों की सिलाई करने के लिए मशीन भी पाई गई। नियाज मौहम्मद डीएपी खाद व पोटाश ऐस दानेदार के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, रिपैकिंग करने पर धारा 3, 7 ईसीए एक्ट 1955 व एफसीओ एक्ट 1985 व 318(4) बीएनएस का अपराध उसके खिलाफ बनता है। नूंह शहर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने खबर लिखने तक बताया कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है, कार्रवाई पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।