{"_id":"69834fba55e830da6b016555","slug":"video-students-in-noida-were-made-aware-of-cancer-through-a-poster-competition-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में पोस्ट प्रतियोगिता के जरिए छात्रों को कैंसर के प्रति किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में पोस्ट प्रतियोगिता के जरिए छात्रों को कैंसर के प्रति किया गया जागरूक
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:25 PM IST
Link Copied
विश्व कैंसर दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अस्पताल में ओपीडी में आने वाले लोगों को कैंसर के लक्षण और बचाव के बारे में भी बताया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईएमएस कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता और गोष्टी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला तंबाकू प्रकोष्ठ की प्रमुख डॉ श्वेता खुराना ने कहा, सही समय पर जांच, तंबाकू से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कैंसर एक गंभीर बीमारी है। कैंसर के लगभग 90 प्रतिशत मामले पर्यावरणीय कारणों से होते हैं, जिनमें तंबाकू एक प्रमुख कारक है। सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि हम फरवरी माह को कैंसर जागरूकता माह के रूप में मना रहे हैं। जिसमे सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम, जागरूकता रैली, शपथ, सामाजिक चर्चा और विशेष रेडियो प्रसारण आयोजित किए जाएंगे। वहीं, चाइल्ड पीजीआई में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।