Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Rain on Rakshabandhan increased travel difficulties, vehicles stuck in traffic jam throughout the day
{"_id":"689750521796351e24034cd9","slug":"video-rain-on-rakshabandhan-increased-travel-difficulties-vehicles-stuck-in-traffic-jam-throughout-the-day-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बारिश से बढ़ी सफर की मुश्किलें, दिनभर जाम में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बारिश से बढ़ी सफर की मुश्किलें, दिनभर जाम में फंसे वाहन
रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग अपने घर और पैतृक निवास जाने के लिए सुबह से ही सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान हुई तेज बारिश ने सफर को और मुश्किल बना दिया। ग्रेटर नोएडा के परी चौक, अल्फा गोल चक्कर, पी-3 गोल चक्कर, सूरजपुर, गौड़ चौक, तिलपता चौक, हनुमान मंदिर और बिसरख चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर सुबह से शाम तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।
बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव, गड्ढे और सड़क किनारे जमा पानी के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गलगोटिया अंडरपास में चार से पांच फीट पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। यहां जलभराव में एक एंबुलेंस और एक बस खराब होकर बीच रास्ते में बंद हो गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर एंबुलेंस को किनारे कराया, जबकि क्रेन की मदद से खराब बस को हटाया गया। जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। कई स्थानों पर अस्थायी रूप से डायवर्जन लागू करना पड़ा। पुलिसकर्मी बारिश में भीगते हुए लगातार यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे। कई जगह पर बारिश में फंसे और खराब हुए दोपहिया व चारपहिया वाहनों को किनारे करने के लिए पुलिसकर्मी खुद मदद करते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।