{"_id":"68542f409f088203d3004726","slug":"video-products-prepared-from-organic-elements-will-give-you-a-feeling-of-being-close-to-nature-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैविक तत्वों से तैयार उत्पाद दिलाएंगे प्रकृति के करीब होने का अहसास, मिलेगा दिमागी सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक तत्वों से तैयार उत्पाद दिलाएंगे प्रकृति के करीब होने का अहसास, मिलेगा दिमागी सुकून
नोएडा के यूपीआइडी संस्थान के छात्र ज्ञान देव ने शहरवासियों को उनके कार्यक्षेत्र में रहने के दौरान प्रकृति का अहसास दिलाने के लिए अनुसंधान किया है। वह जैविक तत्वों से तैयार उत्पाद तैयार करेंगे। उन उत्पादों की डिजाइन भी प्रकृति से प्रेरित होगी, जो कार्यक्षेत्र में रहकर प्रकृति का अहसास कराएंगे। आगामी प्रदर्शनी में वह अपने उत्पाद के प्रोटोटाइप को प्रस्तुत करेंगे। छात्र के अनुसंधान के अनुसार ऊंची इमारतों, एयर कंडीशन कमरों और कृत्रिम रोशनी के बीच दिन बिताने वाले लोगों को तनाव, थकावट और भावनात्मक असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-62 स्थित उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआइडी) के छात्र ने जैविक तत्वों से तैयार उत्पाद बनाने की योजना बनाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।